हरदा। अधिकमास के पावन अवसर पर नगर खिरकिया में भव्य एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 23 मई 2026, शनिवार को रात्रि 8:30 बजे से आनंद नगर स्थित निज निवास पर संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम में श्री बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल ग्रुप खिरकिया द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं भजन गायक मोहित जी सिटोके अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। आयोजन स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजक नितेंद्र सिंह राजपूत (डम्पी दरबार) एवं समस्त दरबार परिवार खिरकिया ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम में साउंड एवं लाइट की व्यवस्था सावन लाइट एंड साउंड खिरकिया द्वारा की जाएगी।
धार्मिक आयोजन को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है तथा श्रद्धालु कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
अधिकमास के पावन अवसर पर खिरकिया में होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ 23 मई की रात श्री बागेश्वर बालाजी म्यूजिकल ग्रुप करेगा भक्ति रस की प्रस्तुति
