*:-प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने खिरकिया मंडल के ग्राम बड़नगर में ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन अटल ग्राम सेवा सदन का किया लोकार्पण, पंचायत के ग्राम भागपुरा में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी पूर्व कैबिनेट मंत्री हुए शामिल*
*खिरकिया।* प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरदा-खिरकिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जननेता कमल पटेल ने बुधवार को खिरकिया तहसील के ग्राम बड़नगर में 37 लाख 50 हजार रूपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन अटल ग्राम सेवा सदन का लोकार्पण किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ग्राम पंचायत बड़नगर के ग्राम भागपुरा स्थित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मंदिर निर्माण के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने अपनी विधायक निधि से एक लाख रूपए प्रदान भी किए थे। भाजपा मंडल के पूर्व मीडिया प्रभारी आशुतोष पाराशर ने बताया कि खिरकिया मंडल की ग्राम पंचायत बडऩगर के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पंचायत के नवनिर्मित भवन अटल सेवा सदन में ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास का मास्टर प्लान तैयार होगा। यह मास्टर प्लान पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। मास्टर प्लान के आधार पर केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित कर विकास कार्य किए जाएंगे। पंचायत भवन ग्राम प्रशासन की रीढ़ है। नवनिर्मित भवन ग्राम पंचायत के विकास और जनसुविधाओं का केन्द्र बनेगा। इस नवनिर्मित भवन में ग्रामीणों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से हरदा के विकास को गति देने में कोई कसर नहीं रखूंगा। शहीद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक नर्मदा का जल पहुंचेगा। जिससे किसानों को सिंचाई एवं बिजली पर होना वाला खर्च बचेगा और किसान समृद्ध एवं खुशहाल होंगे। श्री पटेल ने ग्राम के सरपंच राहुल पटेल द्वारा सुव्यवस्थित पंचायत भवन का निर्माण कराने पर जमकर तारीफ की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने नवनिर्मित भवन के परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिपं उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोद, खिरकिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, ग्राम पंचायत बडऩगर सरपंच राहुल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता नेकराम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुमित शर्मा, पंचायत सचिव राहुल विश्नोई, ग्राम के नारायण बोस, दीपक पटेल, रामसुख विश्रोई, देवराम विश्रोई, राधेश्याम विश्रोई, मनोहरलाल विश्रोई, अखिलेश पटेल, निलेश पटेल, प्रताप सोलंकी, पूर्व सरपंच रामबिलास काजल, सरपंच आधार सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, कार्यालय मंत्री राजकुमार कड़वाल, आनंद गौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
*सडक़ों के निर्माण की घोषणा की*
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ग्राम पंचायत के भागपुरा गांव में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी का विधिवत पूजन किया। इसके बाद कन्यापूजन भी किया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच राहुल पटेल एवं ग्रामीणों ने साफा बांधकर एवं शॉल-श्रीफल देकर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल का अभिनंदन किया। वहीं कार्यक्रम में ग्रामीणों को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने सौगात देते हुए सडक़ों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्राम भागपुरा से काल्याखेड़ी, बडऩगर से काल्याखेड़ी एवं काल्याखेड़ी से बौंडगांव रोड का निर्माण शासन के पद से शीघ्र ही कराने की घोषणा की। सरपंच राहुल पटेल ने सडक़ों के निर्माण की घोषणा के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बडऩगर एवं आसपास के गांवों में एक गांव से दूसरे गांव से हरदा-खिरकिया शहर एवं कृषि उपज मंडी तक ग्रामीणों एवं किसानों को आवागमन की सुविधा पूर्व में भी तत्कालीन कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा प्रदान की गई थी।
पंचायत क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का केन्द्र बनेगा नवनिर्मित अटल ग्राम सेवा सदन:-कमल पटेल
