Wed. Jul 15th, 2026

मौत से पहले वीडियो बनाकर युवक ने जताई पीड़ा, उपचार के दौरान हुई मौत, मृतक युवक खिरकिया कृषि उपज मंडी में कर्मचारी था

हरदा जिले के छिपाबड़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कृषि उपज मंडी खिरकिया में कार्यरत 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से पहले युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह कुछ लोगों का नाम लेते हुए मानसिक रूप से परेशान होने की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, कृषि उपज मंडी खिरकिया में कार्यरत अंकित पिता धीरज (21 वर्ष) ने कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में शाम करीब 5:30 बजे खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हरदा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक कुछ लोगों के नाम लेते हुए मानसिक तनाव की बात करता दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक का विवाह टिमरनी क्षेत्र में हुआ था तथा वह पिछले लगभग चार वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति पर कृषि उपज मंडी खिरकिया में भृत्य पद पर कार्यरत था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो

Related Post