हरदा। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह प्रांतीय महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव एवम प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया संभाग प्रभारी मुकेश जैन,जिला प्रभारी निशा प्रसाद की विशेष अनुशंसा पर खिरकिया ब्लाक को मिला संभाग में नेतृत्व जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष महेश तिवारी को संभागीय सचिव और पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष गौर को संभागीय उपाध्यक्ष बनाया।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी हितेषी सबसे बड़ा संगठन है जो सभी विभागों के वर्गो का प्रतिनिधित्व करता है जिसमे अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का पद संवैधानिक पद माना गया तिवारी जी का संभागीय सचिव बनने में उनकी संघ के प्रति निष्ठा और जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए कर्मचारी हितेषी कार्यों का परिणाम है प्रांतीय उपाध्यक्ष रिछारिया ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ,जिला शिक्षा अधिकारी के साथ तालमेल बैठाकर तीनों ब्लाकों के कर्मचारियों के लिए चलाए गए लोक कल्याण कारी शिविरो और उनकी समीक्षा बैठक की सफलता का श्रेय तिवारी जी को जाता है जिसमे जिले की सैकड़ों समस्याओं का समाधान भी हुआ है हमने उन्हें उनकी इसी कार्यशेली के कारण अब संभाग में कार्य करने का अवसर दिया जिसको लेकर हम प्रसन्नता के साथ आशान्वित है साथ ही हम उन्हे बधाई के साथ शुभकामना भी देते है ।बधाई देने वालो में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अतुल शुक्ला , भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दे,जिला महामंत्री प्रबल पंवार, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी,जिला सचिव जगदीश टेमले,कोषाध्यक्ष कैलाश मालवीय,जिला उपाध्यक्ष महेश मीणा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय पाराशर,ब्लाक अध्यक्ष रामनारायण मालवीय, संतोष सिधना,मनीष अग्रवाल,तहसील अध्यक्ष पल्लव सिंह ठाकुर,रामनारायण मालवीय,नितिन गौर,जगदीश नरवरे, वितुल यादव,पुरुषोत्तम राठौर एवम सभी ब्लाक तहसील सचिव कोषाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी शामिल है ।
