Wed. Oct 7th, 2026

मेघा बिश्नोई ने सीएस परीक्षा में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी का माहौल

मेघा बिश्नोई ने सीएस परीक्षा में हासिल की सफलता, परिवार में खुशी का माहौल
हरदा । नगर की होनहार बेटी मेघा बिश्नोई ने कंपनी सेक्रेटरी सी. एस की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। मेघा के परीक्षा में सफल होने की जानकारी मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राप्त परीक्षा परिणाम के अनुसार मेघा बिश्नोई ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट सीएसईईटी में कुल 200 में से 128 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम में उन्हें चारों विषयों में सफलता मिली है। उन्होंने बिजनेस कम्युनिकेशन में 41, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग में 30, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरमेंट में 25 तथा करंट अफेयर्स, प्रेजेंटेशन एंड कम्युनिकेशन स्किल्स में 32 अंक प्राप्त किए।मेघा बिश्नोई पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना रामनिवास पटेल की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। परिजनों ने कहा कि मेघा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। मेघा की सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी व्यावसायिक जीवन में सफलता की कामना की।

Related Post