Wed. Oct 7th, 2026

कृषक संगठन प्रतिनिधिमंडल ने स्व. सुरेश गुर्जर को दी श्रद्धांजलि

कृषक संगठन प्रतिनिधिमंडल ने स्व. सुरेश गुर्जर को दी श्रद्धांजलि
हरदा। कृषक संयुक्त संगठन के खंडवा जिला अध्यक्ष सुरजीत मिनाज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कृषक संगठन के मीडिया प्रभारी दयाराम आमें के गृह ग्राम मुहाल कला पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश गुर्जर के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर स्वर्गीय सुरेश गुर्जर के किसान हितों एवं संगठन के प्रति योगदान को याद करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके निधन को संगठन और किसान समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान तहसील अध्यक्ष रूप सिंह राजपूत, तहसील मंत्री उमेश गौर एवं तहसील उपाध्यक्ष मुकेश गौर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post