Fri. May 15th, 2026

खिरकिया खेडीपुरा में नन्हे रोजेदारों ने रखा पहला रोज़ा

हरदा खिरकिया। पवित्र माह रमज़ान की रौनक के बीच वार्ड नं. 02 खेडीपुरा खिरकिया में खुशी का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी हाजी लतीफ खान के पोते–पोती लिवा और बिलाल, साथ ही समाजसेवी सफीक एजेंट की बेटी तथा अधिवक्ता नदीम खान के भतीजे–भतीजी सोनम खान ने मात्र 6 वर्ष की उम्र में अपना पहला रोज़ा रखकर मिसाल पेश की।
*नन्हे रोजेदारों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ रोज़ा रखा*
दिनभर उन्होंने सब्र और अनुशासन का परिचय दिया परिवारजनों ने बताया कि बच्चों में रोज़ा रखने को लेकर काफी उत्साह था और उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगे भी वे रमज़ान के रोज़े रखने की कोशिश करेंगे।
*शाम को इफ्तार के समय घर में खास इंतज़ाम किए गए*
परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बच्चों की हौसला अफजाई की और उन्हें दुआओं से नवाज़ा। इस मौके पर बड़ों ने बच्चों को रोज़े की अहमियत और इंसानियत, सब्र व भाईचारे का संदेश समझाया। खेडीपुरा क्षेत्र में इन नन्हे रोजेदारों की सराहना की जा रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चों का रोज़ा रखना काबिल-ए-तारीफ है और यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। रमज़ान के इस पवित्र महीने में इन बच्चों के पहले रोज़े ने पूरे वार्ड में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है।

Related Post