Fri. May 15th, 2026

शिव पुराण कथा मे यूरोप की सुप्रसिद्ध गायिका डॉ. निशि मल्होत्रा द्वारा दी जा रही सुन्दर सुन्दर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति

हरदा। सिवनी मालवा मे श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर की चौथी प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शिव महापुराण कथा एवं सत चंडी महायज्ञ का आयोजन दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक होगा। शिव महापुराण कथा का समय 1:00 बजे से 5:00 तक रहेगा। कथा वाचक डॉ. महंत प्रज्ञा भारती मां नर्मदा प्रज्ञा शक्ति धाम मांगलिक घाट जिला रायसेन से पधारी दीदी के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा श्रवण कराई जा रही है कथा के मुख्य यजमान लखन रघुवंशी पत्नी सुनीता रघुवंशी यजमान महंत अवधेश तिवारी संतोष तिवारी मंदिर अध्यक्ष यज्ञेश तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ग्राम बाराखड दीदी द्वारा शिव महापुराण की पावन कथा श्रवण करने से जीव के जीवन के समस्त जाने अनजाने पाप समाप्त हो जाते हैं एवं समस्त तीर्थो के दर्शन का पुण्य प्राप्त हो जाता है कथा में यूके और यूरोप की सुप्रसिद्ध गायिका डॉ. निशि मल्होत्रा इस पावन कथा में संगीत का सहयोग प्रदान कर भजनों की प्रस्तुति दे रही हैं।

Related Post