Fri. May 15th, 2026

खिरकिया में रविवार को 11 केवी फीडर पर रहेगा तीन घंटे का विद्युत अवरोध

  1. खिरकिया। 33/11 केवी उपकेंद्र खिरकिया से निकलने वाली खिड़कियां 11 केवी फीडर पर रविवार को लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेंटेनेंस कार्य सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।
    इस अवधि के दौरान संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है। यह जानकारी बिजली विभाग के अधिकारी प्रदीप डोले ने दी।

Related Post