हरदा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष एम एल नामदेव की सहमति से नर्मदापुरम संभाग में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें संगरक्षक गणेश मालवीय, संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जानोरिया, संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार नारायण नामदेव हरदा, सयुक्त सचिव लोकेश सिलारपुरिया हरदा, आशीष खापरे नर्मदापुरम, सलाहकार मोहित नामदेव बैतूल को मनोनीत किया गया है। पत्रकार नारायण नामदेव को संभागीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ईष्ट मित्रों, समाजजन, परिवार जन ने बधाई प्रेषित करते हुए शुभकामनाएं दी। संभागीय उपाध्यक्ष पत्रकार नारायण नामदेव ने अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ मध्यप्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मै पूरी ईमानदारी और लगन से समाज हित के लिए कार्य करूंगा।
