हरदा। खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने होली के पावन अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे हर्षोल्लास के साथ, लेकिन शांति और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए होली मनाएं। अध्यक्ष खनूजा ने कहा कि रंगों का यह पर्व समाज में एकता, समरसता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने नगर की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और आनंद की कामना की। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखें।
अंत में उन्होंने समस्त नगरवासियों को पुनः होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उमंग लेकर आए।
नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने नगरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
