हरदा। टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने होली एवं रंगपंचमी के पावन अवसर पर जिलेवासियों एवं नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली और रंगपंचमी भारतीय संस्कृति के प्रमुख पर्व हैं, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं। रंगों का यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का संदेश देता है।
विधायक शाह ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा सामाजिक एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नई चेतना का संचार होता है। उन्होंने जिले एवं नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए सभी के जीवन में आनंद, उत्साह और प्रगति की मंगलकामनाएं दीं।
