Fri. May 15th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़, छीपाबड़ में भीषण आग: विजय राजपूत के 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक

ब्रेकिंग न्यूज – छीपाबड़
हरदा। छीपाबड़ क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। अज्ञात कारणों के चलते किसान विजय राजपूत के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और छीपाबड़ पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं किसानों में इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश का माहौल है। अधिकारियों के अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित किसान को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Related Post