Fri. May 15th, 2026

वंदना चौराहे पर झूलेलाल जयंती पर सेवा भाव, श्रद्धालुओं को बांटा स्वल्पाहार

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

हरदा-खिरकिया। झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। वंदना चौराहे पर टिकम गोस्वामी (बुरहानपुर), राजेश जेठवानी (खण्डवा) एवं घनश्याम नचनानी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया गया।
इस दौरान चौराहे को आकर्षक रूप से सजाया गया और स्टार लगाकर पूरे क्षेत्र को भव्य स्वरूप दिया गया। आयोजन के तहत राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया, जिससे लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि झूलेलाल जयंती समाज में एकता, प्रेम और सेवा का संदेश देने का पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और झूलेलाल के जयकारों से माहौल गूंज उठा। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Related Post