खिरकिया। नगर के राजीव नगर वार्ड क्रमांक 10 में धार्मिक वातावरण के बीच एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। शिवाय नामदेव के द्वितीय जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यह कार्यक्रम निज निवास, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास आयोजित होगा। आयोजन में, बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप खिरकिया टीम द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विजेश गौर यूट्यूब चैनल पर दिखाया जायगा।
