Fri. May 15th, 2026

किसानों की गेहूं उपज का मूल्य 2735रु हो मांगों को लेकर ट्रैक्टर से पहुंचे विधानसभा भवन पुलिस ने कांग्रेस विधायक कुं. अभिजीत शाह को रोका, हरदा जिले के आदिवासी विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के कांग्रेस विधायक कु. अभिजीत शाह ने अनोखा प्रदर्शन किया जिसमें वह विधानसभा भवन में सत्र के दौरान बाकायदा ट्रैक्टर का पास बनवाकर किसानो की गेहूं की उपज का मूल्य 2735 रु होना चहिए जो राजस्थान सरकार किसानों को दे रही है उन्ही मांगों को लेकर पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हें रोका

 

हरदा। मध्य प्रदेश हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुं. अभिजीत शाह ने विधानसभा भवन में सत्र के दौरान किसानों की गेहूं की उपज का मूल्य 2735रु करने की मांग को लेकर ट्रैक्टर चला कर विधानसभा भवन की ओर पहुंचे जहां उनके द्वारा बाकायदा ट्रैक्टर का पास बनवाया गया था पर उन्हें पुलिसने रास्ते में ही रोक लिया और उनकी मांग थी कि मध्य प्रदेश कि भाजपा गेहूं की उपज का मूल्य राजस्थान सरकार के बराबर दे और किसानों के हित में कम करें पर सरकार तो किसानो की विरोधी है यह आरोप लगाते हुए विधानसभा भवन पहुंचे जहां उन्हें गेट पर रोका गया जहां विधायक किसानों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए अनोखे अंदाज़ में विधानसभा पहुंचे। वे गेहूं की फसल ट्रैक्टर में भरकर विधानसभा लेकर आए, ताकि जमीनी हकीकत सीधे सत्ता तक पहुंच सके।ट्रैक्टर को विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर भी विधायक शाह नहीं रुके—उन्होंने गेहूं की बाली और फसल को अपने कंधों पर उठाया और पैदल ही अंदर जाने का प्रयास किया।

विधानसभा गेट पर तैनात मार्शल और पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान उनके PA अर्पण ठाकुर के साथ पुलिस द्वारा झूमा-झटकी की गई और PA का विधानसभा प्रवेश पत्र भी छीना गया। स्थिति धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
इस घटनाक्रम पर विधायक अभिजीत शाह ने तीखा आक्रोश जताते हुए कहा कि यह किसानों की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान अपनी मेहनत की फसल का सम्मान और उचित दाम मांग रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विधायक शाह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

वाइट -01 कुं. अभिजीत शाह कांग्रेस विधायक टिमरनी विधानसभा क्षेत्र

Related Post