Fri. May 15th, 2026

टिमरनी पुलिस को हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में मिली बड़ी सफलता

 

हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन मे थाना
टिमरनी के अंतर्गत हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में टिमरनी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है |

घटना का विवरणः- दिनांक 08/05/26 को सुभाष गौर पिता मूलचन्द्र गौर जाति कुचबंदिया निवासी वार्ड क्र 01 लाईनपार टिमरनी की रिपोर्ट किया कि मै उपरोक्त पते पर रहता हूँ कपडे बेचने का धंधा करता हूँ दिनाँक 08/05/26 को रात्रि 09/00 बजे करीब की बात है मेरे घर के सामने मेरे छोटे भाई दिलीप का लडका विशाल उम्र. 19 साल करीब शराब के नशे मे आया मुझसे गंदी गंदी गालिया देकर बोला तेरा लडका पवन को समझा देना हमारे घर के झगडा मे नही बोलेगा मुझे एक थप्पड मार दिया इतने मे मेरा लडका पवन उम्र 22 वर्ष घर के अंदर से बाहर आया विशाल को बोला कि तूने मेरे पापा को थप्पड क्यो मारा तो पवन को भी गंदी गंदी गालिया देकर बोला तुझे बताता हूँ उसके जेब मे रखी छुरी से मेरे लडके पवन पर वार किया छुरी पवन के पेट में बाये तरफ लगने से खून निकलने लगा जिसके ईलाज हेतु उसे सरकारी अस्पताल टिमरनी लाये जहा से हरदा रेफर किया गया ।
पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः-
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र टिमरनी पहुची,पवन को गंभीर चोट होने से पुलिस व्दारा मौके पर देहाती नालसी लेकर थाना टिमरनी में असल अपराध क्र 256/26 धारा-296(बी) ,115(2),118(1) ,351(3) बीएनएस आरोपी विशाल पिता दिलीप कुचबंदिया के विरूध्द कायम कर विवेचना में लिया गया,विवेचना के दौरान आरोपी विशाल कुचबंदिया की तलाश की गई जो कि अपने निवास स्थल से फरार हो गया था । घायल पवन की जिला अस्पताल हरदा में दिनांक 12/05/26 को ईलाज के दौरान झगडे में आई चोटो के कारण मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस(हत्या) का ईजाफा किया गया । आरोपी विशाल कुंचबिदया घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश पतारसी हेतु एसडीओपी टिमरनी व्दारा अलग अलग टीमे गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी हर संभव स्थानो पर की गई । थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में दिनांक 15/05/26 को आरोपी विशाल को घेराबंदी कर पकडा गया । विवेचक उनि रामविलास करपे व्दारा आरोपी विशाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पवन के साथ पुराने झगडे को लेकर मारपीट कर छुरी से वार करना जिससे पवन की मृत्यु हो जाना स्वीकार किया। आरोपी विशाल से घटना में उपयोग की गई एक छोटी छुरी जप्त कर ली गई है और आरोपी विशाल को मेडिकल परिक्षण के उपरांत माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।भूमिका निरी. मुकेश गौड,उनि रामविलास करपे,प्रआर 125 अनूप कामले,आर 291अर्जुन लोवंशी,आर. 342 प्रतीक यादव, आर 289 सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Related Post