Wed. Jul 15th, 2026

बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप खिरकिया द्वारा, नए भवन के गृह प्रवेश पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या आज

खिरकिया। नगर के राजीव नगर वार्ड क्रमांक 10 स्थित पावर हाउस के पास नए भवन के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर आज रात्रि 8:00 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मोहित जी सिटोके अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं संपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति बागेश्वर म्यूजिकल ग्रुप, खिरकिया द्वारा दी जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजक ललित पटेल परिवार, खिरकिया ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का लाभ लेने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। आयोजन स्थल पर भक्तों के स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
स्थान: राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 10, पावर हाउस के पास, खिरकिया
समय: आज रात्रि 8:00 बजे से।

Related Post