कांवड़ यात्रा के साथ आस्था का अनूठा संकल्प, हाथों में भगवा ध्वज लेकर बागेश्वर धाम के लिए हुए रवाना
हरदा खिरकिया। आस्था और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए तीन युवक बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए 1415 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। यात्रा के दौरान तीनों युवकों ने हाथों में भगवा ध्वज और यात्रा से संबंधित बैनर लेकर अपने संकल्प के साथ कदम बढ़ाए।
बागेश्वर धाम पैदल यात्रा 13 जुलाई 2026, सोमवार को कमलिया ग्राम तहसील जावर जिला खण्डवा से प्रारंभ हुई है। श्रद्धालु लगभग 1415 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम पहुंचेंगे, बालाजी के दर्शन कर वह से पैदल बद्रीनाथ की यात्रा पर निकलेगे। श्रद्धालु भगवान शिव और बालाजी महाराज के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा केवल पैदल चलने का संकल्प नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और जनकल्याण की भावना से प्रेरित है। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोग यात्रियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं।
यह पदयात्रा क्षेत्र में आस्था और धार्मिक विश्वास का प्रेरणादायी संदेश दे रही है तथा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
