Wed. Oct 7th, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर जेल में हुआ ध्वजारोहण, बंदियों को दी अपराध से दूर रहने की सीख

स्वतंत्रता दिवस पर जेल में हुआ ध्वजारोहण, बंदियों को दी अपराध से दूर रहने की सीख

हरदा। 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्री अशोक कुमार डेहरिया रहे। उन्होंने जेल परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर जेल में निरुद्ध बंदियों को संबोधित करते हुए श्री डेहरिया ने उन्हें अच्छे नागरिक बनने, अपराध से दूर रहने तथा जेल के अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बंदियों से कहा कि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के दौरान पात्र सजायाफ्ता बंदियों को शासन के नियमानुसार सजा में 5 दिन की माफी भी प्रदान की गई। वहीं उप जेल अधीक्षक दिलीप सिंह ने सभी बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जेल में अनुशासन बनाए रखने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी।कार्यक्रम के समापन के बाद जेल प्रशासन द्वारा सभी बंदियों को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Post