Fri. May 15th, 2026

ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

हरदा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री ने इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से लगभग 35 लोगों की मौत के मामले में गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया। बताया गया कि वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने आपत्तिजनक शब्द “घंटा” का प्रयोग किया, जिससे आमजन की भावनाएं आहत हुईं।
इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर चर्चा के समय मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और जनप्रतिनिधि से इस प्रकार की भाषा की अपेक्षा नहीं की जाती।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन कर सरकार से सार्वजनिक माफी की मांग की।
इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, सुनील राजपूत, अनुरूप बायबार, सुमित ओंकार, हार्दिक जायसवाल, देवेंद्र दरबार, प्रशांत गौर, वीरू ठाकुर मनीष मुकाती एवं बंटी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post