Wed. Oct 7th, 2026

पोखरनी–हरदा जर्जर सड़क को लेकर विधायक दोगने की पैदल यात्रा आज हरदा पहुंचेगी

पोखरनी–हरदा जर्जर सड़क को लेकर विधायक दोगने की पैदल यात्रा आज हरदा पहुंचेगी

शाम 4 बजे होगा प्रवेश, कांग्रेसजन, क्षेत्रवासी एवं पत्रकारों से शामिल होने का आह्वान

हरदा। पोखरनी–हरदा सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा निकाली जा रही जनहित की पैदल यात्रा सोमवार, 28 सितंबर को शाम 4 बजे हरदा पहुंचेगी। सड़क की बदहाल स्थिति के शीघ्र सुधार की मांग को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के शामिल होने का आह्वान किया गया है।

विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की ओर से जारी आमंत्रण में समस्त कांग्रेसजन, क्षेत्रवासियों एवं पत्रकार बंधुओं से यात्रा में सहभागी बनने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जर्जर सड़क के सुधार की मांग को मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।

आमंत्रण में कहा गया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर इस जनहित की यात्रा में शामिल हों और सड़क सुधार की मांग को मजबूती प्रदान करें। यात्रा का उद्देश्य सड़क की जर्जर स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर जल्द सुधार की मांग करना है।

Related Post