Fri. May 15th, 2026

खिरकिया में राजनीतिक बहस ने लिया उग्र रूप, शेख इमरान ने, अनुरूप उर्फ मुन्ना बायबार को जड़ा थप्पड़, मामला दर्ज

हरदा। खिरकिया क्षेत्र में सोमवार को राजनीतिक बहस के दौरान विवाद बढ़ने से मामला थाने तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेख इमरान और अनुरूप उर्फ मुन्ना वायवार के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शेख इमरान ने कथित रूप से मुन्ना वायवार को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद अनुरूप उर्फ मुन्ना वायवार ने मामले की शिकायत छीपाबड़ थाने में दर्ज कराई। मुन्ना बायबार ब्राह्मण समाज का व्यक्ती हे हिन्दू संघठन ने थाना छीपाबड़ पहुंचकर मामला दर्ज कराया। शिकायत मे बताया कि दिनांक 23.02.2026 के रात्री करीबन 09.30 बजे की बात है मेरी फोन पर शेख इमरान निवासी खिरकिया से फोन पर बात हुई जिसने मुझे वंदना चौक पर बुलाया जैसे ही मैं वंदना चौक पर पहुंचा तो शेख इमरान मुझसे बोला कि तु मुझसे वाट्सअप ग्रुप पर बहस क्यो कर रहां है और मेरे उपर पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाया और मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा मैने उसे गाली देने से मना किया तो शेख इमरान ने मेरे साथ हाथ मुक्ते से मारपीट की जिससे मुझे बायी आँख के निचे व बाये गाल पर चोट आई। ज्ञात हो मुन्ना बायबार कांग्रेस के कट्टर समर्थक के रूप अपनी साख रखते कल विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस के प्रति आस्था को उनके साथ हुए घटना क्रम पर जोड़कर अपनी हताशा भी वयक्त की।मुन्ना बायबार पूर्व मे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता के रूप हमेसा बीजेपी और संघ को आडे हाथों लेते रहे हे पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया न्यूज पोर्टल चला रहे हैं। दो कांग्रेसी नेताओ की बीच चौराहे पर लड़ाई नगर मे चर्चा का विषय है, ऐसा क्या मामला हुआ कि नौबत हाथापाई तक आ गई चौक चौराहों पर चर्चा हे कि उनके द्वारा शेख इम्रान से कुछ राशि की मांग की गई थी और सोशल मीडिया पर बहस हुई थी जिससे नौबत मारपीट तक बड गई।शेख इमरान ने अपने पक्ष मे बताया कि मुन्ना बायबार आए दिन अडीबाजी करके पैसे मांगता था दिन सोमवार को भी मुझसे पैसे मांगे मैंने रमजान का हवाला देते हुए मना किया तो मां बहन की गाली देने लगा और झुमा झटकी करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेख इमरान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (बी), 115 (2) और 351 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Post