Fri. May 15th, 2026

गुम बालिका को पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ निकाला

हरदा। चौकी करताना थाना टिमरनी को ग्राम गोगिया के गोविन्द पिता राधेश्याम जाट के द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी 4 साल की बेटी सुबह से नहीं मिल रही है जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर  पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह हरदा एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व एस.डी.ओ.पी. महोदया टिमरनी के निर्देशन मे व थाना प्रभारी मुकेश गौड टिमरनी के मार्गदर्शन मे तत्काल टीम गठित कर टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया बच्चीं की  तलाश पतारसी की गई जो उसी के घर पर एक कमरे में दरवाजे के पीछे मिली | बच्ची के मिलने पर बच्ची से इस संबंध में बातचीत की गई, जिस पर बच्ची के द्वारा बताया गया कि मम्मी ने डांट दिया था इस वजह से गुस्से में दरवाजे के पीछे छिप गई थी , परिजनों को भी बच्चों से प्यार से बातचीत करने के संबंध में समझाइश दी गई एवं बच्ची को भी दोबारा इस प्रकार का कार्य नहीं करने के संबंध में समझाइस दीं गई | उक्त कार्यवाही मे चौकी करताना पुलिस से उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक  नानक राम कुशवाहा, प्रधान आर. 68 राजा बकोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Related Post