हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करके शासन प्रशासन से पुरजोर तरीके से मांग रखी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,ओर मांग रखी आगामी गेहूं खरीदी 2700रु क्विंटल के हिसाब से की जाय, एवं मक्का खरीदी समर्थन मूल्य 2400 रु क्विंटल के हिसाब से की जाय, वर्तमान समय में किसानी की मक्का ओने पौने दाम पर खरीदी जा रही है,साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता की जाय, मोरंड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना शीघ्र प्रारंभ की जाए, तवा सिंचाई परियोजना में सिंचाई से वंचित किसानों को शहीद इलाप सिंह परियोजना में जोड़ा जाय,ई टोकन व्यवस्था के माध्यम से दिए जाने वाले खाद में को ऑपरेटिव सोसायटी को प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराया जाय,जिससे किसानों को 0% ब्याज का फायदा मिल सके।कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराएं जाए,रहट गांव,सिराली एवं हंडिया तहसील में गोडाउन बनाकर खाद विक्रय केंद्र खोले जाए,जिले में रवि सीज़न में ओलावृष्टि एवं बे मौसम बारिश से खराब फसलों की क्षतिपूर्ति एवं बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए।
सहित अनेक मांगो के संदर्भ में भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगे रखी, एवं ज्ञापन एस डी एम अशोक डेहरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया,जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है अभी संगठन जिला केंद्रों पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं अगर हमारी मांगो को नहीं माना गया तो भारतीय किसान संघ प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा,जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। मुख्य रूप से, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, हरिशंकर सारण, रामकृष्ण मुकाती,विनोद पाटिल, आनंद राम किरार,विजय मलगाया,राजेंद्र बांके, श्याम पाटिल, ब्रज मोहन जी राठौर, दीपचंद नवाद,बालक दास छापरे,विष्णु गौर, बालकृष्ण मलगाया उपस्थित थे ।
