Fri. May 15th, 2026

खिरकिया समता भवन में फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व आराधना (होली चौमासी) तीन दिवसीय 2-3 एवं 4 मार्च को स्वाध्यायी बंधुओं द्वारा की जाएगी

 

खिरकिया। श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के तत्वाधान में फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व आराधना (होली चौमासी) दिनांक 02- 03 एवं 4 मार्च को चातुर्मासिक पर्व
आचार्य प्रवर श्री रामलालजी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी महराज साजब की विशेष कृपा से पूरे देश में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गीय जैन संघ के अंतर्गत समता प्रचार संघ के माध्यम से स्वाध्यायी बंधु जहां चारित्र आत्माओं के कुशल समागम एवं सानिध्य का नहीं मिल पाएगा उन स्थानों पर स्वाध्यायी बंधुओ को पहुंचाकर धर्म आराधना एवं त्याग तपस्या स्वयं भी करते है और धर्म में रुचि रखने वाले श्रद्धाशील श्रावक – श्राविकों के साथ गुरुभक्तो को भी प्रेरणा करते हुए करवाते है।
इस फाल्गुनी चातुर्मासिक पर्व पर तीन दिवसीय आराधना साधना के साथ अपनी अनूठी,अनमोल, उत्कृष्ट एवं सेवाए प्रदान करने रतलाम साधुमार्गी साधुमार्गी संघ के ,आदर्श श्रावक गुरुभक्त पंकज कटारिया, सुमित मूणत एवं अक्षय बाफना आदि
1मार्च 2026 को रात्रि में खिरकिया पधार जावेंगे। आपके सानिध्य में 2-3 तारीख को प्रातः 5:45 बजे से राई प्रतिक्रमण,7:00बजे से प्रार्थना, जिनवाणी रूपी प्रवचन 9:00 बजे से 10:15 बजे तक,दोपहर 2:00 बजे से ज्ञान चर्चा, धार्मिक प्रतियोगिता, आलोयणा, शाम 6:30 बजे सूर्यास्त के साथ देवसी प्रतिक्रमण (दिन भर में की गई गलतियों का प्राश्चित,रात्रि 7:30 बजे ज्ञान चर्चा -गुरुभक्ति,जिज्ञासा और समाधान ततपश्चात रात्रि संवर।
तारीख 4 मार्च को राई परिक्रमण,प्रार्थना एवं प्रवचन पश्चात फाल्गुनी पर्वाराधना की संपूर्ति। इस पावन अवसर पर धर्म – आराधना के पावन प्रसंग से कोई भी वंचित न रहे सभी लाभान्वित होकर कर्म निर्जरा कर जीवन को हलूकर्मी/उर्द्धगामी बनाए।
यह जानकारी खिरकिया के वीर पिता हेमचंद भंडारी, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन के अंतर्गत (spf) साधुमार्गी प्रोफेशनल फोरम के कॉर्डिनेटर प्रणय सांड एवं साधुमार्गी महिला समिति मध्यप्रदेश अंचल सदस्य सुनीता हरकचंद सांड ने प्रदान की।

Related Post