Fri. May 15th, 2026

सरिता बायवार ने महिला ब्लाक कांग्रेस पद से दिया इस्तीफा 

खिरकिया। सरिता बायवार ने महिला ब्लाक कांग्रेस पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सेवादल महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष पद पर कार्यरत हु विगत दिनों मेरे पति अनुरूप बायवार जो कि जिला कांग्रेस के प्रवक्ता थे उनके साथ युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शेख इमरान ने खिरकिया शहर के प्रमुख चौराहे पर बेरहमी से मारपीट की जबकि मेरे पति ने केवल इमरान से कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में उसकी अनुपस्थिति के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप ब्लाक कांग्रेस खिरकिया में बातचीत की थी एक तो युवा कांग्रेस का ब्लाक अध्यक्ष होकर शेख इमरान सरकारी ठेके लेता है इस वजह से कांग्रेस के कार्यक्रमों में नहीं आता पर कांग्रेस के ही पक्ष में बात करने पर मेरे पति के साथ इमरान ने बेरहमी से मारपीट की और बड़े दुख की बात है कि उस इमरान को कुछ बोलने के बजाय मेरे ही पति पर कांग्रेस के द्वारा समझौता करने का दबाव डाला गया ओर इमरान को कुछ नहीं कहा गया इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद किसी कांग्रेस पदाधिकारी ने मेरे पति से हालचाल तक नहीं लिए जबकि पूरे जिले के लोग जानते है मेरे पति कांग्रेस के लिए हर मंच पर पूरी ताकत से लड़ाई लड़ते थे इसके बावजूद ना तो विधायक महोदय ने ना ही जिलाध्यक्ष जी ने मेरे पति से हालचाल तक नहीं लिए हम ब्राह्मण है आत्मसम्मान ही हमारी पूंजी है जब हमारे आत्मसम्मान की ही रक्षा कांग्रेस नहीं कर सकती तो हमारा इस पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है

उन्होंने बताया कि इस घटना से आहत होकर में महिला कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष पद ओर कांग्रेस पार्टी की प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हू।

Related Post