हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम पहेटकला कला निवासी संतोष पालीवाल उम्र 48 वर्ष की लाश बैडियाकला खुर्द रोड स्थित हनुमान आश्रम के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष पालीवाल आश्रम के मंदिर में सेवा कार्य करता था। बुधवार रात उसकी लाश आश्रम के पास मिली। घटना की सूचना मिलते ही सिराली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
