हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक संदेही बाबा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिराली जिला हरदा के मर्ग क्रमांक 0/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत 5 मार्च 2026 को संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल (48 वर्ष) निवासी पहेटकला मृत अवस्था में पाए गए। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस मामले में मंदिर आश्रम में रहने वाले बाबा रामकुमार गौरव निवासी कल्याणपुर, थाना डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर को संदेही माना जा रहा है। घटना के बाद से ही उक्त बाबा फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार संदेही बाबा का हुलिया इस प्रकार है— वह सफेद कुर्ता और सफेद धोती पहने हुए है तथा पीठ पर नीले रंग का बैग टांगे हुए है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, शरीर इकहरा, रंग गोरा है। सिर के बाल बड़े हैं तथा दाढ़ी भी बड़ी है जिसमें काले-सफेद बाल हैं। आशंका जताई जा रही है कि घटना के बाद वह अपने निवास कल्याणपुर (गाडरवारा) की ओर गया हो सकता है। थाना सिराली पुलिस द्वारा संदेही की तलाश पतारसी की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिए के व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना सिराली जिला हरदा को सूचित करने का अनुरोध किया गया है।
इनका कहना
एसपी साहब के निर्देशन में टीम का गठन किया गया है आरोपी की तलाश जारी है।
सीताराम पटेल, थाना प्रभारी सिराली
संपर्क:
उनि सीताराम पटेल, थाना प्रभारी सिराली – 8878483399
सउनि संजय शर्मा, थाना सिराली – 9826995488
