Fri. May 15th, 2026

खिरकिया में गूंजा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत भाजपा पर साधा तीखा निशाना

हरदा खिरकिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिरकिया आगमन ने क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी। खिरकिया नगर कांग्रेस कमेटी शहर कांगेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी के नेतृत्व में थाना चौराहा स्थित अंबेडकर चौक पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए माहौल को पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में स्वागत के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे, जिससे यह आयोजन एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में उभरकर सामने आया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य (MSP) के नाम पर लगातार भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिल रहा और सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। वही कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। पटवारी ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार जिसे ‘किसान कल्याण वर्ष’ बता रही है, वह वास्तव में किसान शोषण वर्ष साबित हो रहा है। किसानों की समस्याओं और वादों को पूरा न करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष ने चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है।
 9 तारीख को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
जीतू पटवारी ने घोषणा की कि आगामी 9 तारीख को कांग्रेस प्रदेश के सभी कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेगी।
 उपवास की योजना
 यदि घेराव के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुलती है और किसानों की माँगें नहीं मानी जाती हैं, तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपवास पर बैठेंगे।
 भोपाल से उज्जैन ट्रैक्टर मार्च
आंदोलन के अंतिम चरण के रूप में पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार फिर भी नहीं मानी, तो हज़ारों किसानों के साथ भोपाल से उज्जैन तक विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संकेत भी दे गया।  इस दोरान जिला अध्यक्ष मोहन साईं, विधायक डॉ आर के दोगने लक्ष्मीनारायण पवार रानू दशरथ पटेल राहुल पटेल सुरेन्द्र विश्नोई झाडपा शिव कापडिया सुगन भंडारी सूरज राजपूत दिलीप छचार संतोष पटेल बंटी वर्मा सुनील राजपूत प्रद्युम्न कुशवाहा लोकेश जायसवाल सुमित ओनकर प्रशांत गौर अनिल कवरे हेमराज दाखले शंकरसिह सोलंकी रामविलास गोपाल मीना इमरान ताज मुर्ली ओनकर बबलू पंडित रामा मीना विनोद बिल्लोरे सिद्दीक खान महेश भैसारे सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post