Fri. May 15th, 2026

खिरकिया मंडल में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026” के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण का सफल आयोजन संपन्न हुआ

हरदा खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 रविवार को सम्पन्न हुआ।इस दो दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शनिवार को उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके प्रभाव एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से अपनी बात कही।इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद, पंच निष्ठा के साथ साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।द्वितीय सत्र में बूथ प्रबंधन विषय पर भाजपा जिला महामंत्री बसंत  राजपूत, राजेश गोदारा एवं पूर्व महामंत्री उदय सिंह चौहान ने मार्गदर्शन प्रदान किया।इस दौरान वरिष्ठ नेता सुनील कुमार जैन ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला, उन्होंने जनसंघ के गठन की परिस्थितियों, बाद में आपातकाल की ज्यादतियों के चलते जनसंघ के जनता पार्टी में विलय तथा वैचारिक मतभेदों के बाद भाजपा के गठन की परिस्थितियों का सिलसिलेवार वर्णन किया। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में रविवार को प्रथम सत्र में देवीसिंह सांखला ने संगठनात्मक विषयों पर विचार रखे।  दीपक नेमा ने सोशल मीडिया की भूमिका एवं प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी अशोक गुर्जर ने भी सम्बोधित किया।। अंतिम सत्र मे जिला अध्यक्ष  राजेश  वर्मा ने मंडल कार्यपद्धति को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान संगठन की कार्यशैली, विचारधारा एवं “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत को जीवन में आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनकी संगठनात्मक दक्षता को बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव तथा नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र खनूजा एवं महेंद्र सिंह खनूजा जनपद उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी नगर परिषद उपाध्यक्ष विजेंद्र गौर  वरिष्ठ नेता शंकर खरवाडिया, गंगाविशन मुनीम  शिवनारायण साद ओमप्रकाश चौहान संतोष यादव भरत हेडा, हेमचंद नागड़ा, सुनील निलोंस विजय सोमानी सुनील जैन हरगोविंद राजपूत हेमंत जी राजपूत लखन मंडराई सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Related Post