खिरकिया/छीपाबड़। थाना छीपाबड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम मोरगढ़ी के एक खेत में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि व ताश के पत्ते भी जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 अप्रैल 2026 को शाम 6:20 बजे पुलिस टीम ने ग्राम मोरगढ़ी में दबिश दी, जहां आरोपीगण जुआ खेलते पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 25,700 रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
पकड़े गए आरोपियों में आशीष पिता हरिसिंह राय (42 वर्ष) निवासी किसान मोहल्ला खिरकिया, नरसिंह पिता लालजी भाई पटेल (50 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 09 पावर हाउस के पास खिरकिया, इकरार पिता तफज्जुल हसन (42 वर्ष) निवासी ग्राम पाटलिया माल थाना खालवा जिला खंडवा, अशोक पिता अर्जुन ठाकुर (26 वर्ष) निवासी ग्राम कसरावत थाना हरसूद जिला खंडवा, दुर्गेश पिता ओमप्रकाश अहिरवार (34 वर्ष) निवासी ग्राम फेफरी सरकार थाना हरसूद जिला खंडवा तथा चरण सिंह पिता गजराज पवार (32 वर्ष) निवासी ग्राम टिगरिया थाना खालवा जिला खंडवा शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 175/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
मोरगढ़ी के खेत में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार
