Fri. May 15th, 2026

मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किया गया हरदा विधायक डॉ. दोगने का फलों से तुलादान

हरदा। क्षेत्रीय जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम हंडिया पहुंच कर ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणजनों द्वारा पेयजल, सड़क एवं अन्य स्थानीय समस्याएं रखी गईं, जिस पर विधायक डॉ. दोगने ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए कहा।
इसके पश्चात मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम हंडिया स्थित कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की ओर हरदा विधायक डॉ. दोगने का ध्यान आकर्षित करते हुए आगंतुकों के बैठने हेतु टीन सेट तथा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य कराए जाने की मांग रखी। इस पर हरदा विधायक डॉ. दोगने ने समाज की भावना का सम्मान करते हुए विधायक निधि से 3 लाख 30 हजार रुपये की राशि से उक्त निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विधायक द्वारा की गई इस घोषणा से ग्राम हंडिया के मुस्लिम समाज सहित समस्त ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण देखा गया। समाजजनों ने आभार व्यक्त करते हुए हरदा विधायक डॉ. दोगने का फलों से तुलादान कर उनका आभार व्यक्त किया एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष महेश पटेल, अरुण तिवारी, लखन सरपंच, सिद्धांत तिवारी, महेश राठोर, राकेश सूरमा, राजेश गुर्जर सलमान खान, राफीक खान, प्यारु खान, हबीब खान, मजीद, सुल्तान शेख, समीर तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post