हरदा। क्षेत्र के किसानों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित मुहाल माइनर नहर परियोजना में मंगलवार को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के सतत प्रयासों से मुहाल माइनर नहर में पानी की सफल टेस्टिंग की गई एवं नहर में विधिवत रूप से पानी छोड़ा गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर ग्राम पिपल्या में मुहाल माइनर क्रमांक 11/61 नहर स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा ईश्वर से क्षेत्र के समस्त किसानों की फसल अच्छी होने एवं क्षेत्र में समृद्धि बनाए रखने की कामना की गई। उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणजनों ने नहर में पानी पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. दोगने को सादे समारोह के दौरान साल श्रीफल भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया व आभार व्यक्त किया।
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। मुहाल माइनर नहर में पानी पहुंचने से ग्राम मुहालकलां, पिपल्या भारत, नीमसराय, कुड़ावा सहित आसपास के ग्रामों के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।
इस दौरान हरदा विधायक डॉ. दोगने के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू पटेल, विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, आशुतोष कोठारी, गोविन्द राजपूत, कैलाश पटेल, यशवंत पटेल, राधेश्याम देवड़ा, गोकुल आमे, मोदित, प्रथम पटेल, अंकित चावड़ा, रामगोपाल, कैलाश राजपूत, शंकर देवड़ा, प्रेमनारायण देवड़ा, विपत देवड़ा, रामनारायण देवड़ा, रमेश, विजय, रघुवीर पटेल, लोकेश जायसवाल, गोल्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।