Wed. Jul 15th, 2026

खिरकिया राजपूत परिषद में भव्य रूप से मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

खिरकिया। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार को स्थानीय राजपूत परिषद भवन में सम्मान समारोह एवं महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा शिक्षा और सामाजिक उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

मुख्य अतिथि डॉ. विशाल सिंह बघेल ने समाज की बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि जो छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, उन्हें उनकी ओर से 21 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन जिले में समाज की 20 से अधिक बेटियां एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण करेंगी, उस समय उन्हें 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार बेटियों की शिक्षा है और इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. विशाल सिंह बघेल (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मप्र), राजेन्द्र सिंह राजपूत (प्रदेश मंत्री भाजपा, भोपाल), शुभम सिंह राजपूत (न्यूज एंकर एवं टीवी पत्रकार, नई दिल्ली), उत्तमपाल सिंह पुरनी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, खंडवा), राधेश्याम बछानिया (जिला अध्यक्ष राजपूत समाज हरदा), सुनील सिंह राजपूत (जिला अध्यक्ष करणी सेना परिवार हरदा) तथा राजेन्द्र सिंह राणा (संस्थापक, महाराणा सेना मप्र) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवी सम्भागीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल एवं राजपूत परिषद अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल उपस्थित थे।

अनुशासन और शिक्षा ही युवाओं की सबसे बड़ी पूंजी : प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह
भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन का समन्वय ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं एवं बेटियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करें और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित, संस्कारित और अनुशासित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

Related Post