खिरकिया। पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत थाना छीपाबड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 708 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 9 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
मुखबिर की सूचना पर जंगल मार्ग से दबोचा आरोपी
पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हरे रंग की शर्ट एवं काली पैंट पहनकर जंगल के रास्ते मोरगढ़ी की ओर पैदल आ रहा है। उसके हाथ में नीले रंग की थैली है, जिसमें अवैध गांजा रखा हुआ है और वह बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। शाम करीब 5:35 बजे संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
708 ग्राम गांजा बरामद
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन पिता सुरेश चौहान (27 वर्ष), निवासी ग्राम मोरगढ़ी बताया। पंचों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद थैली में रखा 708 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की अनुमानित कीमत ₹9,000 आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
अर्जुन पिता सुरेश चौहान, उम्र 27 वर्ष
निवासी – ग्राम मोरगढ़ी
बरामद सामग्री
708 ग्राम अवैध गांजा
अनुमानित कीमत – ₹9,000
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में उनि. संतोष वामने, प्रधान आरक्षक शांतिलाल कुमरे, प्रधान आरक्षक सईद, आरक्षक उदयभान, सौरभ राजपूत, शैलेन्द्र गुर्जर, हेमूलाल जमरे एवं उदयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
