सिराली। श्री साईं धाम सिराली मंदिर परिवार द्वारा बाबा के भक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय जी योगी का मंदिर परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया। मंदिर परिवार ने उन्हें मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे साईं बाबा के संदेश, मंदिर की धार्मिक गतिविधियों तथा सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मंदिर परिवार के सदस्यों ने कहा कि साईं बाबा के परम भक्त दासगणु महाराज ने अपनी लेखनी और वाणी के माध्यम से बाबा की लीलाओं एवं उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संजय योगी भी श्री साईं धाम सिराली में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों, भजन-कीर्तन, सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी श्रद्धालुओं और समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाएंगे।
मंदिर परिवार ने आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन, सेवा एवं सत्संग से जुड़ सकेंगे तथा मंदिर की गतिविधियों को व्यापक पहचान मिलेगी। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षकों ने संजय योगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
श्री साईं धाम सिराली मंदिर परिवार के पदाधिकारी
अध्यक्ष – दिनेश करोड़े, ग्राम कालकुण्ड,
उपाध्यक्ष – दीपक अग्रवाल, ग्राम सिवनी, तहसील सिवनी
कोषाध्यक्ष – दिनेश करोड़े, ग्राम कालकुण्ड,
सचिव – आशीष बांके, ग्राम बंदी मुहाड़िया
संयुक्त सचिव – अंकित मुकाती,
संरक्षक मंडल शंकर मोरछले
दयाशंकर करोड़े मथुरादास बूचा
कुंज बिहारी सोमानी शंभू जी
नर्मदा प्रसाद जानी मनीष बिनवानी
पुनीत सांड राधेश्याम सुरमा
प्रताप ठाकुर राजेंद्र नायक राहुल नायक अनिल भायरे नरेंद्र भायरे अशोक खोरे कमल कांत बागरे
रामचंद्र पाटिल रामदीन पाटिल
सुरेश खंडिया रामदीन सेजकर डॉक्टर शिव शंकर गुर्जर एवं मंदिर के सभी सदस्य
मंदिर परिवार ने बताया कि सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षकों के मार्गदर्शन में श्री साईं धाम सिराली में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा तथा बाबा के “श्रद्धा और सबूरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
