हरदा। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने खिरकिया विकासखंड के ग्राम कलधड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्रामीणजनों की मांग पर विधायक निधि की 03 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत किये गए, सार्वजनिक छत-चबूतरे के निर्माण कार्य एवं ग्राम में पंचायत निधि की 3.90 लाख की लागत से बनने वाले नवीन सड़क मार्ग निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। ग्राम को मिली इन विकासात्मक सौगातों पर ग्रामीणों ने हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हरदा विधायक डॉ. दोगने ने कहा की मेरी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं और विकास कार्य पहुंचाना है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृत कराकर धरातल पर उतारा जा रहा है। जनसहयोग और जनविश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं।”
भूमिपूजन कार्यक्रम में खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू पटेल, विधायक प्रतिनिधि दशरथ पटेल, ग्राम सरपंच ओमप्रकाश राजपूत, राजेश सोलंकी, आत्माराम सोलंकी, मोहनदास भायरे, ठाकुर लाल मुकाती, जगदीश प्रसाद राजपूत, अनिल सूरमा, महेश राठौर, ओमप्रकाश छालोत्रे, नारायण प्रसाद, शिवराम, हरनाथ सिंह, दयाराम, ईश्वर सिंह, कालूराम, देवेंद्र राजपूत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
ग्राम कलधड़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, विधायक डॉ. दोगने ने किया भूमिपूजन
