62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए सीएमओ, कर्मचारियों ने शॉल-श्रीफल, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
हरदा खिरकिया। नगर परिषद खिरकिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ महेंद्र शर्मा के 62 वर्ष की आयु पूर्ण, सेवानिवृत्त राजू ठाकुर सेवानिवृत्त श्री किशन गुर्जर आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कच्छ कडवा धर्मशाला में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित कर शॉल-श्रीफल, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह खनूजा ने कहा कि महेंद्र शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रशासनिक दक्षता के साथ नगर परिषद की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके नेतृत्व में नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, निर्माण कार्यों सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को गति मिली। उन्होंने कर्मचारियों के साथ सदैव सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए कार्यालय में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास किया।
विदाई समारोह के दौरान कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महेंद्र शर्मा का सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ कर्मचारियों के हितों का भी विशेष ध्यान रखा, जिसके कारण सभी के बीच उनका सम्मान बना रहा।
अपने संबोधन में महेंद्र शर्मा ने कहा कि शासकीय सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्हें नगर परिषद खिरकिया में कार्य करने के दौरान सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए वे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा समाप्त हो सकती है, लेकिन समाज और लोगों से जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अंकित अवस्थी द्वारा किया गया।
समारोह के अंत में सभी कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दोरान नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा इंजीनियर विष्णु प्रसाद यादव सहित कर्मचारीगण मोजूद थे। कार्यक्रम का वातावरण भावुक रहा और उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनके साथ स्मृति स्वरूप सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाए।
मुख्य आकर्षण
62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सीएमओ महेंद्र शर्मा हुए सेवानिवृत्त।
नगर परिषद परिसर में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शॉल, श्रीफल, पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान।
लंबे शासकीय कार्यकाल में जनहित और नगर विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना।
भावुक माहौल में कर्मचारियों ने दी यादगार विदाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
