Wed. Oct 7th, 2026

खेड़ीपुरा में स्मार्ट मीटर लगाने का रहवासियों ने किया विरोध, विधायक डॉ. दोगने ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया कार्य

हरदा। शहर के खेड़ीपुरा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखने को मिली। रहवासियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए अपनी समस्याएं एवं आपत्तियां रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। रहवासियों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर अपनी चिंताओं से विधायक को अवगत कराया।
विधायक डॉ. दोगने ने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तत्काल बंद करवाया।हरदा विधायक द्वारा कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने के हस्तक्षेप के बाद खेड़ीपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य रोक दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे

Related Post