मीणा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल से की आत्मीय मुलाकात
स्वास्थ्य की जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, सामाजिक विषयों पर भी हुई चर्चा
भोपाल हरदा। मीणा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल से सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान समाजजनों ने श्री पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
मुलाकात के दौरान मीणा समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने श्री कमल पटेल से चर्चा की। समाजजनों ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और संपर्क सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिनिधिमंडल ने श्री पटेल के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरसिंग मीणा, प्रदेश महामंत्री मुकेश पटेल मीणा, मंडल अध्यक्ष लड्डू मीणा, शांतिलाल मीणा, जित्तू मीणा, शुभम मीणा, विक्रम मीणा, मनीष मीणा, देवीसिंग मीणा एवं संतोष मीणा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समाजजनों ने प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा कि आपसी संवाद से सामाजिक संबंध और अधिक मजबूत होते हैं। सभी ने पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
