Wed. Oct 7th, 2026

हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान बिना हेलमेट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
हरदा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर मोटरसाइकिल एवं फोर व्हीलर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन तथा यातायात थाना प्रभारी उमेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्टेट हाईवे से गुजरने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों, हेलमेट तथा यातायात नियमों के पालन की जांच की। विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

एएसआई विक्रम सिंह राजपूत ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से नियमानुसार समन शुल्क वसूल किया गया दिन शनिवार शाम 5 बजे तक 25 चालान काटे गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की समझाइश भी दी गई।

सड़क सुरक्षा के लिए लगातार जारी रहेगा अभियान

यातायात थाना प्रभारी उमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों का उद्देश्य वाहन चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना सहित अन्य यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। वहीं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर चलाए गए इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में भी यातायात नियमों के प्रति जागरूकता देखने को मिली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Post