Wed. Oct 7th, 2026

जंतर-मंतर की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे धरने पर, सौंपा ज्ञापन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

जंतर-मंतर की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष जांच, घायल प्रदर्शनकारी को बेहतर उपचार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हरदा खिरकिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक छीपाबड़ से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारी साहिल लोचब के घायल होने की घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर युवा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर संसद की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में साहिल लोचब के गंभीर रूप से घायल होने तथा उनकी एक आंख की रोशनी प्रभावित होने की आशंका सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता आशुतोष कोठारी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी घायल प्रदर्शनकारी के साथ खड़े हुए तथा संसद मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचकर घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस के शहर कांग्रेस अध्यक्ष असलम पठान ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकार है। प्रदर्शनकारियों के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए चिंता का विषय है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 20 जुलाई की जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, घायल साहिल लोचब को बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं उचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार से ज्ञापन शासन तक पहुंचाकर मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Related Post