Fri. May 15th, 2026

कमल पटेल के प्रयास से विधि महाविद्यालय के लिए 547.34 लाख रुपए स्वीकृत

हरदा। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने बताया कि हमने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी से पत्र लिखकर मांग की गई थी हमारी मांग को स्वीकृति दे दी गई है उच्च शिक्षा मंत्री जी द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है की मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विधी महाविद्यालय हरदा की 547.34 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए।
शिक्षा के क्षेत्र में हरदा के लिए बड़ी उपलब्धि है जो पूर्व मंत्री कमल पटेल की देन है हरदा जिले के छात्र-छात्राओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और हरदा जिले वासियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हरदा में विधि लॉ कॉलेज नहीं था जिसकी स्वीकृति पूर्व मंत्री कमल पटेल की मांग पर पूरी हुई है क्योंकि पूर्व मंत्री श्री पटेल अपने कामों पर विश्वास करते हैं पूर्व में किए गए प्रयास अब धीरे-धीरे रंग ला रहे हैं।
पूर्व मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी का हरदा जिले वासियों की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Post