Wed. Oct 7th, 2026

विधायक डॉ. आर.के. दोगने के प्रयासों से हरदा-पोखरनी सड़क के सुधार कार्य की शुरुआत

हरदा। हरदा से पोखरनी मार्ग की जर्जर स्थिति और सड़क पर बने गड्ढों को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के अथक प्रयासों से सड़क के खराब हिस्सों एवं गड्ढों के सुधार कार्य का काम प्रारंभ हो गया है ।

हरदा-पोखरनी मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों एवं वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है। लंबे समय से सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे होने तथा मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार सुधार की मांग की जा रही थी।

विधायक डॉ. दोगने द्वारा सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया और सड़क के खराब हिस्सों के सुधार के लिए प्रयास किए गए। इन प्रयासों के बाद अब सड़क के गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार कार्य का रास्ता साफ हुआ है।

कार्य प्रारंभ होने से हरदा-पोखरनी मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने सड़क सुधार कार्य शीघ्र शुरू होने पर विधायक के प्रयासों का स्वागत किया है।

Related Post