Fri. May 15th, 2026

डॉ. विशाल सिंह बघेल बने प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक, हरदा में खुशी की लहर

हरदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन में पार्टी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में हरदा निवासी डॉ. विशाल सिंह बघेल को प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले भर में हर्ष का माहौल है।
डॉ. विशाल सिंह बघेल लंबे समय से चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, जनजागरूकता अभियानों तथा जरूरतमंद मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने जैसे कार्यों से समाज में अपनी पहचान बना चुके हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और सेवाभाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद हरदा जिले एवं नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा स्वास्थ्य संबंधी जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
डॉ. विशाल सिंह बघेल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को मजबूत करने और आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए वे समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
डॉ. बघेल की इस नियुक्ति को हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Related Post