Fri. May 15th, 2026

हत्या के प्रयास के आरोपी को छीपाबड पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल खिरकिया के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड़ के अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 109(1) 296 351(2) BNS मे हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु थाना प्रभारी छीपावड़ संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व मे थाना छीपावड़ मे टीम गठित कर महज़ 24 घंटे के भीतर आरोपी आकम सिंह धुर्वे पिता फगना धुर्वे उम्र 60 वर्ष निवासी सरसूद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल हरदा निरुद्ध किया गया।

Related Post