हरदा खिरकिया। व्यापारी एसोसिएशन कृषि उपज मंडी खिरकिया समिति द्वारा होली पर्व को ध्यान में रखते हुए मंडी में अवकाश घोषित किया गया है। समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक मंडी में अवकाश रहेगा। इस अवधि में मंडी परिसर में नीलामी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। किसानों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपनी कृषि उपज की आवक और अन्य लेन-देन संबंधी कार्य निर्धारित अवकाश अवधि को ध्यान में रखते हुए करें।
समिति ने बताया कि अवकाश के पश्चात 5 मार्च 2026 से मंडी में नियमित रूप से नीलामी एवं अन्य कार्य पुनः प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
खिरकिया कृषि उपज मंडी में 28 फरवरी से 4 मार्च तक अवकाश घोषित
