हरदा छिपाबड़। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में छिपाबड़ पुलिस द्वारा होली पर्व के मद्देनज़र नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखना तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराना रहा। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आम नागरिकों से संवाद कर होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च में एसडीओपी रॉबर्ट गिरवाल थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
छिपाबड़ पुलिस ने होली पर्व को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
