Fri. May 15th, 2026

होली व रंगपंचमी पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी शुभकामनाएं, सौहार्दपूर्ण उत्सव की अपील

हरदा। जिले में होली एवं रंगपंचमी पर्व को लेकर हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिलेवासियों एवं ग्रामीण अंचल के नागरिकों को पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली और रंगपंचमी भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व हैं, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यह त्योहार समाज में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करते हैं। कमल पटेल ने कहा कि रंगों का यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करें। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए किसानों, युवाओं और मातृशक्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पर्व जिले में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Related Post